[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पीएनबी के एटीएम में की छेड़छाड़, पुलिस से शिकायत

पीएनबी के एटीएम में की छेड़छाड़, पुलिस से शिकायत

0
पीएनबी के एटीएम में की छेड़छाड़, पुलिस से शिकायत

गिद्दी. गिद्दी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में दो अज्ञात युवकों द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है. इसे लेकर शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने गिद्दी पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें सूचना दी गयी कि एटीएम काम नहीं कर रहा है. बैंक खुलने पर सोमवार को इसकी जांच की गयी, तो पता चला कि एटीएम मशीन के कीबोर्ड में मेटल चिपकाने वाला सॉल्यूशन डाला गया है. जिससे कीबोर्ड जाम हो गया है. आशंका जतायी जा रही है आरोपियों का उद्देश्य ग्राहकों को परेशानी में डालना या किसी प्रकार की धोखाधड़ी करना हो सकता है. शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक युवक शुक्रवार की शाम 6.52 बजे एटीएम कक्ष में पहुंचा. उसने कीबोर्ड में मेटल चिपकाने वाला सॉल्यूशन डाला और कुछ ही मिनटों में बाहर निकल गये. फुटेज में यह भी देखा गया कि वारदात के बाद दो युवक बाइक से मौके से फरार हो गये. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. इसके आधार पर पुलिस आरापियों की पहचान में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel