[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुआ प्लांट हादसा : विधायक

सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुआ प्लांट हादसा : विधायक

0
सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुआ प्लांट हादसा : विधायक

पतरातू. पीवीयूएनएल पतरातू प्लांट में शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे हुए हादसे में एक दर्जन मजदूर घायल हो गये. भेल के अधीनस्थ कार्यरत आरपीपी कंपनी की इकाई संख्या दो के इरेक्शन व परीक्षण कार्य के दौरान अचानक डक्ट डमी ब्लास्ट हो गया. यह घटना यूनिट संख्या एक व दो के बीच घटी. दुर्घटना की सूचना पर विधायक रोशनलाल चौधरी भी प्लांट पहुंचे. अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली. श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के कारण यह घटना घटी है. दुर्घटना में घायल श्रमिकों का प्रबंधन बेहतर इलाज कराये. विधायक ने घायल श्रमिकों से मुलाकात की. इसके बाद विधायक बीते 10 जनवरी को कंवर कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए सरोज कुमार प्रसाद के घर पहुंचे. परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. दुर्घटना में सरोज का एक पैर कट गया है. मौके पर जिला पार्षद राजाराम प्रजापति, मुखिया किशोर महतो, पंकज गुप्ता उपस्थित थे. सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं करने पर हो सकती है बड़ी दुर्घटना : इस संबंध में विस्थापित नेता आदित्य नारायण साहू ने कहा कि प्लांट में लगातार हो रही दुर्घटना यह साबित करती है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है. विस्थापितों व मजदूरों द्वारा हमेशा यह मुद्दा उठाया जाता रहा है, लेकिन कंपनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बदले दुर्घटनाओं को छिपाने पर ध्यान देती रही है. यदि कंपनी ने उचित कदम उठाया होता, तो शायद यह दुर्घटना टाली जा सकती थी. यदि अब भी सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel