[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ Patratu Dam Water Level: लगातार बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, आसपास के इलाकों में जलमाव

Patratu Dam Water Level: लगातार बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, आसपास के इलाकों में जलमाव

0
Patratu Dam Water Level: लगातार बारिश से पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा, आसपास के इलाकों में जलमाव
लगातार बञॉ रहा पतरातू डैम का जलस्तर. फोटो : प्रभात खबर

Patratu Dam Water Level| Jharkhand Heavy Rain| पतरातू, (रामगढ़), अजय कुमार : रामगढ़ जिले के पतरातू में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश से पतरातू क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पतरातू-रांची मुख्य सड़क मार्ग के भगत सिंह चौक से लेकर पीटीपीएस काली मंदिर तक सड़कें नदी-नाले में तब्दील हो गयी हैं. कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है. पीटीपीएस काली मंदिर के समीप पहाड़ी नाला उफान पर है, जिससे सड़क पर आवागमन ठप हो गया है. खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पतरातू क्षेत्र के शहीद चौक के पास कई दुकानों, होटलों व घरों में पानी घुस गया है, जिससे स्थानीय लोगों समेत व्यवसायियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

दामोदर व नलकारी उफान पर

दामोदर नद उफान पर है, तो पतरातू डैम से जुड़ने वाली नलकारी नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. फिलहाल डैम का जलस्तर 1322 आरएल (रेडियस लेवल) पर पहुंच चुका है. डैम की स्थिति को लेकर पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एसके पांडा ने बताया कि लगातार बारिश के चलते डैम पर दबाव बना हुआ है.

Patratu Dam Water Level News Today 1
पतरातू-रांची घाटी मार्ग नवकार पुल का दृश्य. फोटो : प्रभात खबर

जलस्तर 1328 पहुंचने पर पतरातू डैम के गेट खोले जायेंगे

उन्होंने बताया कि यदि जलस्तर 1328 आरएल तक पहुंचता है, तो सुरक्षा के लिहाज से डैम के गेट को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डैम पर विशेष निगरानी के लिए कर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. प्रशासक ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि डैम और नदियों के किनारे बच्चों व मवेशियों को न ले जाएं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Patratu Dam Water Level
पतरातू-रांची मुख्य मार्ग शहीद चौक नदी में तब्दील. फोटो : प्रभात खबर

रेलवे कॉलोनी के कई घरों में छत से टपक रहा पानी

रेलवे कॉलोनी के कई आवासों में छतों से पानी टपकने की शिकायतें मिल रही हैं. लोग प्लास्टिक और बाल्टी के सहारे पानी रोकने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं है. रेल प्रशासन की ओर से अब तक राहत कार्य की पहल नहीं की गयी है, जिससे रेलकर्मियों में आक्रोश है. रेल कर्मी अपने आवासों के ऊपर प्लास्टिक लगाकर पानी रोकने का प्रयास कर रहे हैं.

Patratu Dam Water Level News
पतरातू रेलवे गेट से रेलवे स्टेशन जाने वाला रास्ता पानी से जलमग्न हुआ. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

Tenughat Dam Water Level: तेनुघाट डैम का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, 8 गेट खोले गये

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में भारी बारिश से 2 छात्रों समेत 3 की मौत, नदियां उफान पर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Rain Red Alert: 24 घंटे में भारी बारिश से रांची, बोकारो समेत 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, IMD का अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश से टाटानगर स्टेशन के यार्ड में पानी भरा, ट्रेन का रूट बदला

Previous article Samastipur : बागों की कटाई-छंटाई व पोषक तत्व का करें प्रबंधन करना : डा धीरू
Next article बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब बरामद, धंधेबाज फरार
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel