[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पतरातू की सीआईएसएफ कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

पतरातू की सीआईएसएफ कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

0
पतरातू की सीआईएसएफ कॉलोनी में महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
सीआईएसएफ में काम करते हैं महिला के पति. प्रतीकात्मक फोटो

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित पीवीयूएनएल के निर्माणाधीन पावर प्लांट परिसर के अधीनस्थ सीआईएसएफ कॉलोनी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद कॉलोनी में शोक और स्तब्धता का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति सीआईएसएफ में कार्यरत

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, घटना पतरातू क्षेत्र की सीआईएसएफ कॉलोनी की है. मृतका की पहचान रामा देवी (40) के रूप में की गई है. उनके पति अमर सिंह सीआईएसएफ में कार्यरत बताए जाते हैं और ड्यूटी पर तैनात थे. पुलिस के अनुसार, घटना उस समय सामने आई, जब अमर सिंह सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर अपने आवास लौटे.

दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे लोग

जानकारी के मुताबिक, अमर सिंह जब घर पहुंचे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. आशंका होने पर उन्होंने कॉलोनी में रह रहे दूसरे लोगों को बुलाया. स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया. अंदर प्रवेश करने पर रामा देवी को कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया. यह देखकर सभी लोग सन्न रह गये.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फंदे से उतारकर पीवीयूएनएल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कॉलोनी में शोक का माहौल

घटना के बाद सीआईएसएफ कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है. पड़ोसियों के अनुसार, रामा देवी सामान्य स्वभाव की थीं और किसी प्रकार की गंभीर परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस पारिवारिक, सामाजिक और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पेपरलेस कैसे होगी झारखंड विधानसभा? ट्रेनिंग के पहले ही दिन 35 माननीय रहे गायब

सभी पहलुओं पर हो रही जांच

इस मामले में पतरातू पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. घटना ने सुरक्षा बलों की कॉलोनी में रहने वाले परिवारों को भी झकझोर दिया है. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में महिला ने यह कदम उठाया.

इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान के लाभुकों को जल्द मिलेगा पैसा, देने की तैयारी में सरकार

Previous article Tu Yaa Main: क्रोकोडाइल ट्विस्ट ने बदला खेल, आदर्श-शनाया का दिखा नया अंदाज
Next article अपनी लाडली के लिए चुनें साल 2026 के सबसे ट्रेंडी और प्यारे नाम
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel