[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ Ramgarh: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को मिले ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट

Ramgarh: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को मिले ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट

0
Ramgarh: मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को मिले ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट
उपायुक्त ऋतुराज लाभार्थियों को ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट प्रदान करते हुए

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया.

रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है. योजना के तहत युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा (जहां लागू हो) तथा रोजगार सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

28 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

कार्यक्रम के दौरान कुल 28 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया. विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में नियोजन के लिए 15 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग/ऑफर लेटर सौंपे गए. वहीं सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए. स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन अभ्यर्थियों को उनके संबंधित ट्रेड की टूलकिट भी उपलब्ध कराई गई.

कौशल विकास आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम : उपायुक्त

मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण का सदुपयोग कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का आह्वान किया.

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला कौशल पदाधिकारी अनिल कुमार रंजन, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

कौन हैं कांग्रेस को पटखनी देने वाले परिमल नथवाणी? जानिए मुकेश अंबानी के ‘राइट हैंड’ की कहानी

कौन हैं बैजनाथ राम, जिन्होंने झारखंड से जीता राज्यसभा चुनाव?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel