[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ .ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी प्रतिबद्धता : मनीष जायसवाल

.ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी प्रतिबद्धता : मनीष जायसवाल

0
.ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना हमारी प्रतिबद्धता : मनीष जायसवाल

सांसद ने किया उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास चितरपुर. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुंदरुकला, बड़कीपोना एवं मायल पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद से लगभग एक करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने किया. उन्होंने नारियल फोड़कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत की. इस अवसर पर सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करना जरूरी है, ताकि लोगों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े. उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, उपाध्यक्ष रीता देवी, रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, पार्षद प्रीति दीवान, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल मौजूद थे. अतिथियों ने संवेदक को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा चितरपुर पूर्वी पंचायत में डीएमएफटी मद से लगभग 65 लाख रुपये की लागत से देशवैली की चहारदीवारी, विवाह मंडप, सामुदायिक भवन एवं शौचालय निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया. मौके पर पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी, निरंजन कुमार, अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, रमेश वर्मा, अर्जुन वर्मा, सुबीन तिवारी, अमृतलाल पटवा, महेंद्र राम, रविंद्र दुबे, विक्की महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel