[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारी परखी, पतरातू यार्ड में मॉक ड्रिल आयोजित

रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारी परखी, पतरातू यार्ड में मॉक ड्रिल आयोजित

0
रेल दुर्घटना से निपटने की तैयारी परखी, पतरातू यार्ड में मॉक ड्रिल आयोजित

पतरातू. रेल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को पतरातू यार्ड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त, धनबाद के निर्देश पर निरीक्षक प्रभारी पतरातू के नेतृत्व में संपन्न हुआ. मॉक ड्रिल का आयोजन धनबाद मंडल के पतरातू यार्ड में खड़ी स्टेबल रेक में किया गया. अभ्यास के दौरान रेल दुर्घटना की काल्पनिक सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंच कर यात्रियों को सुरक्षित निकालने, उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्थल की घेराबंदी करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया. घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा अस्पताल भेजने से पूर्व आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का ऑनसाइट अभ्यास भी किया गया. अधिकारियों ने दुर्घटना के समय विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. मॉक ड्रिल में आरपीएफ निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक सोनू कुमार, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सहित आरपीएफ के जवान शामिल थे. वरीय अनुभाग अभियंता (रेल पथ) शशि कुमार अपने स्टाफ के साथ तथा चिकित्सा विभाग से डॉ अभिषेक कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित थे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना तथा कर्मचारियों की कार्यकुशलता और आपदा प्रबंधन क्षमता को सुदृढ़ बनाना था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel