[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ मां के साथ काम करने जा रहे पुत्र को वैन ने रौंदा, मौत

मां के साथ काम करने जा रहे पुत्र को वैन ने रौंदा, मौत

0
मां के साथ काम करने जा रहे पुत्र को वैन ने रौंदा, मौत

प्रतिनिधि, गोला

गोला के कालीनाथ चौक निवासी मां-बेटा शुक्रवार सुबह काम करने के लिए खेत में जा रहे थे. इसी बीच, पिकअप वैन की चपेट में आने से मां की आंखों के सामने ही पुत्र की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, गोला-चारू पथ के कालीनाथ चौक के समीप विशाल कुमार (20 वर्ष) अपनी मां माला देवी के साथ सुबह लगभग 4:30 बजे काम करने के लिए खेत जा रहा था. इस दौरान रांची से गोला की ओर जा रही पिकअप वैन ने विशाल को रौंदते हुए फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. विशाल इकलौता पुत्र था. उसकी दो बहन हैं. दोनों की शादी हो चुकी है. परिजनों के अनुसार, मृतक के पिता रामकिशोर महतो अर्धविक्षिप्त हैं. घर का काम मां के साथ विशाल ही करता था. इससे परिजनों का भरण -पोषण होता था. बताया जाता है कि विशाल इलेक्ट्रिशियन था. वह साउंड बॉक्स वगैरह की मरम्मत करता था. वह मृदुभाषी था. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel