[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ CBSE 12th Result: केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विज्ञान और आर्ट्स संकाय का शानदार प्रदर्शन

CBSE 12th Result: केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विज्ञान और आर्ट्स संकाय का शानदार प्रदर्शन

0
CBSE 12th Result: केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विज्ञान और आर्ट्स संकाय का शानदार प्रदर्शन
पतरातू का केंद्रीय विद्यालय

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

CBSE 12th Exam: केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विज्ञान और आर्ट्स दोनों संकायों में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है. छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी इस सफलता से उत्साहित नजर आए. विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है.

विज्ञान संकाय में दीपिका कुमारी बनी टॉपर

विज्ञान संकाय में दीपिका कुमारी ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. वहीं अंजना गुप्ता ने 84 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए. परी गुप्ता ने 84.60 प्रतिशत, गौतम कुमार ने 81.60 प्रतिशत, अफशान खातून ने 79.80 प्रतिशत, रौनक कुमार ने 79.80 प्रतिशत और इशान अभिषेक ने भी 79.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके अलावा, सूर्यांश प्रखर मिश्रा ने 79.20 प्रतिशत, अनुरूपा कुमारी ने 78.60 प्रतिशत तथा राजवीर कुमार ने 78.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.

आर्ट्स संकाय में अंबिका कुमारी ने मारी बाजी

आर्ट्स संकाय में अंबिका कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम रोशन किया. आस्था कुमारी ने 89.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सिद्धि मिश्रा ने 89.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. अन्य सफल विद्यार्थियों में आर्यन सिंह ने 86 प्रतिशत, आर्यन ने 84.80 प्रतिशत, नित्यान्शा राज ने 81.60 प्रतिशत और एंजल साव ने 81.40 प्रतिशत अंक हासिल किए. इसके अलावा नंदनी भारती ने 81.20 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी ने 77.80 प्रतिशत और सुमित कुमार ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की.

शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग का मिला परिणाम

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है. विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सभी के सामने है. उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें: गाड़ियों की नीलामी के मामले में हाईकोर्ट सख्त, अधिकारियों की कार्यशैली पर जतायी कड़ी नाराजगी

प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखें. विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी केंद्रीय विद्यालय पतरातू के छात्र इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: मदर्स डे पर सजी निर्मला एकेडमी, बच्चों ने कलाकृतियों के जरिये मां के प्रति जताया प्रेम

Previous article शाहिद अफरीदी को मिला पाकिस्तान का दूसरा बड़ा सम्मान, ‘हिलाल-ए-इम्तियाज’ पाने वाले चौथे क्रिकेटर बने
Next article Muzaffarpur News: चालक से लूट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel