[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ शिबू सोरेन के अस्थि विसर्जन के बाद रांची रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, 14वें दिन चेहरे पर दिखी मुस्कान

शिबू सोरेन के अस्थि विसर्जन के बाद रांची रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, 14वें दिन चेहरे पर दिखी मुस्कान

0
शिबू सोरेन के अस्थि विसर्जन के बाद रांची रवाना हुए सीएम हेमंत सोरेन, 14वें दिन चेहरे पर दिखी मुस्कान
हेमंत सोरेन ने पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाया. फोटो : प्रभात खबर

Hemant Soren Returns Ranchi| रजरप्पा (रामगढ़), सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 दिनों से अपने पैतृक गांव नेमरा में थे. इस दौरान वे पूरी तरह शोक में डूबे थे. लगातार गुरुजी के श्राद्धकर्म तथा परंपरागत अनुष्ठानों में शामिल रहे. गुरुजी को अंतिम विदाई देने के लिए झारखंड समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मंत्री, नेता, कार्यकर्ता सहित लाखों लोग नेमरा पहुंचे.

17 अगस्त को दामोदर में विसर्जित हुई गुरुजी की अस्थियां

जनसैलाब ने साबित कर दिया कि शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा और अस्मिता के प्रतीक थे. रविवार 17 अगस्त को रजरप्पा स्थित दामोदर नद में गुरुजी की अस्थियों का विधिवत विसर्जन किया गया. पूरा क्षेत्र भावुक हो उठा.

Hemant Soren Returns Ranchi Jharkhand News
मां को ह्वील चेयर पर बैठाकर रांची के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन. फोटो : प्रभात खबर

देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ रांची गये

श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने अश्रुपूरित नेत्रों से गुरुजी की स्मृतियों को नमन किया. प्रशासन ने भी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये थे. अस्थि विसर्जन के अगले दिन सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ रांची लौट गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

14वें दिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर दिखी मुस्कान

लगभग 15 दिनों तक शोकाकुल रहने के बाद उनके चेहरे पर पहली बार मुस्कान दिखी. पूरे परिवार के साथ फोटो खिंचवाते समय वे अपेक्षाकृत सहज नजर आये. इस दौरान उन्होंने अपनी मां को स्वयं ह्वीलचेयर पर बैठाकर साथ लिया और पूरे परिवार के साथ नेमरा गांव से रांची के लिए रवाना हुए. यह दृश्य वहां मौजूद हर किसी को भावुक कर गया.

पटरी पर लौट रही राजनीतिक-सामाजिक गतिविधियां

गुरुजी के निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गयी थी. हालांकि, अस्थि विसर्जन और परंपरागत कर्मकांड पूरा होने के साथ ही अब राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर लौट आयी है. मुख्यमंत्री के रांची लौटने को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंचे विधायक और पूर्व मंत्री, ऐसे किया याद

‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ देगा युवाओं को रोजगार, अक्टूबर तक हर महीने लगेंगे 2 मेले

हेमंत सोरेन देखेंगे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग का काम

Success Story: इंजीनियर की नौकरी छोड़ अक्षय ने शुरू की पोल्ट्री फार्मिंग, आमदनी जानकर रह जायेंगे दंग

Previous article बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत व बचाव कार्य की हुई समीक्षा
Next article पुत्र की बरामदगी को लेकर थाने में दिया आवेदन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel