[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रजरप्पा में हाथियों के उत्पात से दहशत, दीवार व खिड़की तोड़ी

रजरप्पा में हाथियों के उत्पात से दहशत, दीवार व खिड़की तोड़ी

0
रजरप्पा में हाथियों के उत्पात से दहशत, दीवार व खिड़की तोड़ी

रजरप्पा. रजरप्पा जंगल क्षेत्र में इन दिनों आठ से दस हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है. झुंड में कई शावक भी शामिल हैं. इससे हाथियों की गतिविधियां और अधिक संवेदनशील हो गयी हैं. बीती रात हाथियों के झुंड ने भुचूंगडीह के जनियामारा गांव के अनूप करमाली के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने घर की खिड़की और दीवार तोड़ दी. इससे परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाथियों के लगातार गांवों के आसपास घूमने से ग्रामीणों में भय है. खास कर, रात के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. रजरप्पा मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं में भी हाथियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गयी है. ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड जंगल और आसपास के क्षेत्रों में विचरण कर रहा है. इससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. उधर, वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. चितरपुर उपखंड के प्रधान वनरक्षी शंकर उरांव ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हाथियों के पास जाने, उन्हें छेड़ने या भगाने का प्रयास नहीं करें. हाथियों के दिखने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें. उन्होंने लोगों से रात के समय अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने तथा समूह में आवागमन करने की सलाह दी है. वन विभाग ने कहा कि हाथियों के झुंड की निगरानी की जा रही है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel