[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0
राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

: घर की तलाशी में कमरे में रखे बक्से से एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस व एक खाली मैगजीन बरामद हुआ. :::दिसंबर में भुरकुंडा रेलवे स्टेशन साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में जमानत पर बाहर था भुरकुंडा. होली के दिन हथियार दिखा कर मुहल्ले के लोगों को डराने वाला अपराधी रिवर साइड के सुजीत डोम उर्फ सुजीत राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में शुक्रवार को भुरकुंडा थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि आपसी विवाद के बाद सुजीत हथियार दिखा कर लोगों को डरा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर छापेमारी की गयी. घर की तलाशी में सुजीत के कमरे में रखे बक्से से एक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस व एक खाली मैगजीन बरामद हुआ. इसके बाद सुजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. सुजीत पर भुरकुंडा, भदानीनगर, बासल में पहले से कई मामला दर्ज है. वह फिलहाल दिसंबर में भुरकुंडा रेलवे स्टेशन साइडिंग में हुई गोलीबारी की घटना में जमानत पर बाहर था. वह जमानत पर छूटने के बाद भी राहुल दुबे गैंग के नाम पर क्षेत्र में दहशत फैलाने में जुटा था. दूसरी ओर, एसपी ने भुरकुंडा के विजय ज्वेलर्स लूटकांड व सरैया टोला में गजानंद साव और नीतीश कुमार के घर में हुए गोलीबारी कांड के बाबत कहा कि पुलिस इन मामलों के उद्भेदन के करीब पहुंच गयी है. पुलिस की टीम छापेमारी में बिहार व दिल्ली भी गयी थी. इन मामलों का भी खुलासा जल्द किया जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार, भुरकुंडा प्रभारी उपेंद्र कुमार, पतरातू प्रभारी शिवलाल गुप्ता, बासल प्रभारी कैलाश कुमार, भदानीनगर प्रभारी मो अख्तर अली, बरकाकाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा, मंटू शर्मा, दिनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel