[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ परिवार के साथ गये थे गांव, बंद घर से पांच लाख गहने की हो गयी चोरी

परिवार के साथ गये थे गांव, बंद घर से पांच लाख गहने की हो गयी चोरी

0
परिवार के साथ गये थे गांव, बंद घर से पांच लाख गहने की हो गयी चोरी

भुरकुंडा पुलिस ने घर जाकर की छानबीन, आसपास के लोगों से भी की पूछताछ भुरकुंडा. पटेल नगर स्थित संतोष मिश्रा के बंद आवास से लाखों रुपये मूल्य के गहने की चोरी हो गयी है. संतोष मिश्रा पूरे परिवार के साथ अपने गांव यूपी के बलिया गये थे. वापस लौटने पर मेन गेट पर लगा ताला उनकी चाबी से नहीं खुला. इससे उन्हें आशंका हुई. पड़ोसियों की मदद से घर का ताला तोड़ा गया. अंदर प्रवेश करने पर पाया कि सामान बिखरा है. आलमीरा टूटा हुआ है. आलमीरा में रखे करीब पांच लाख रुपये मूल्य के गहने गायब हैं. चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मेन गेट का ताला बदल दिया था. इसके कारण संतोष की चाबी से वह ताला नहीं खुला. चोरी गये गहने में दो हंसुली, चांदी की चेन, कान की बाली व सोने की चेन शामिल हैं. पटेल नगर आवासीय क्षेत्र काफी सुरक्षित माना जाता है, लेकिन चोरों ने यहां भी घटना को अंजाम देकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भुरकुंडा पुलिस ने संतोष मिश्रा के घर जाकर छानबीन की. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की. इधर, पुलिस ने कहा कि अभी भी लोग अपने बंद घर की जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे हैं. यदि जानकारी दी जाती, तो पुलिस नजर रखती.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel