[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़ ने धनबाद को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया

रामगढ़ ने धनबाद को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया

0
रामगढ़ ने धनबाद को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया

पतरातू. 37वां शमशेर जंग फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रामगढ़ व धनबाद की टीम के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला. दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः रामगढ़ ने 2-1 गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) समस्तीपुर अमित कुमार, मंडल विद्युत अभियंता निशांक पटेल, चीफ लोको इंस्पेक्टर तेज सिंह, वरीय अनुभाग अभियंता मुक्तेश्वर ओहदार व शाखा सचिव इसीआरकेयू अजीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच के दौरान एक पेनाल्टी देने पर धनबाद टीम ने विरोध जताते हुए कुछ समय के लिए मैदान छोड़ दिया. बाद में कमेटी के मुक्तेश्वर ओहदार व तेज सिंह ने खिलाड़ियों को समझा कर पुनः खेलने के लिए तैयार किया. इसके बाद मैच फिर से शुरू हुआ. मुख्य रेफरी मोहम्मद याकूब हुसैन के साथ बीएन रॉय, संतोष महतो व सुरेश दास ने मैदान में बेहतरीन निर्णय देकर खेल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel