[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ .. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी, रोला गांव में घर को किया क्षतिग्रस्त

.. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी, रोला गांव में घर को किया क्षतिग्रस्त

0
.. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी, रोला गांव में घर को किया क्षतिग्रस्त

मगनपुर. गोला वन क्षेत्र के सुतरी पंचायत अंतर्गत रोला गांव में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात हाथियों के झुंड ने ने गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत के साथ भारी आक्रोश व्याप्त है. जानकारी के अनुसार हाथियों ने सबसे पहले कमलेश मुंडा के घर को निशाना बनाया और दरवाजे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद हाथियों का झुंडा गांव के आम बागानों में पहुंच गया, जहां दो – तीन बागानों को पूरी तरह रौंदते हुए भारी नुकसान पहुंचाया. किसान मुकेश मुंडा, करू महतो समेत कई किसानों के बागान बर्बाद हो गये, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह उत्पात अब आम हो गया है. हर कुछ दिनों में हाथी गांवों में घुसकर घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा सका है. ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई हो रही है. लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाये गये, तो बड़ी जनहानि हो सकती है. फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है और लोग त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel