[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ चुटूपालू घाटी में आयरन ओर लदा ट्रेलर पलटा, खलासी और चालक की मौत

चुटूपालू घाटी में आयरन ओर लदा ट्रेलर पलटा, खलासी और चालक की मौत

0
चुटूपालू घाटी में आयरन ओर लदा ट्रेलर पलटा, खलासी और चालक की मौत

प्रतिनिधि, रामगढ़ मायाटुंगरी चेटर मोड़ के समीप शनिवार सुबह नौ बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. रांची से ट्रेलर (यूपी 42बीटी-5397) रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी दौरान महामाया मंदिर के समीप चेटर मोड़ पर ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीच में लगी रेलिंग से टकरा कर पलट गया. ट्रेलर पर आयरन ओर लदा था. दुर्घटना के बाद आयरन ओर सड़क पर बिखर गये. घटना में ट्रेलर के खलासी और चालक केबिन में फंस गये. जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ओर केबिन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला. लेकिन दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस दौरान वन-वे लाइन पर आवागमन शुरू कराया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाने के लिए हाइड्रा व क्रेन की मदद ली गयी. समाचार लिखे जाने तक आयरन ओर को हटाने का काम जारी था. यातायात को वन-वे रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel