[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ मूसलाधार बारिश से रजरप्पा में भैरवी नदी उफनाई, छिलका पुलिया डूबा, दर्जनों दुकानें जलमग्न

मूसलाधार बारिश से रजरप्पा में भैरवी नदी उफनाई, छिलका पुलिया डूबा, दर्जनों दुकानें जलमग्न

0
मूसलाधार बारिश से रजरप्पा में भैरवी नदी उफनाई, छिलका पुलिया डूबा, दर्जनों दुकानें जलमग्न


रजरप्पा, सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार : रजरप्पा कोयलांचल क्षेत्र में गुरुवार रात से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. जिस कारण क्षेत्र के लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं लगातार बारिश होने से रजरप्पा मंदिर स्तिथ भैरवी नदी उफान पर है, जिससे छिलका पुलिया डूब गई है.

https://youtu.be/6iXlEX1ey3w?si=t4XJk0QPf7D5BgEt

नदी किनारे स्थित दुकानों में घुसा पानी

साथ ही नदी किनारे अवस्थित दर्जनों फूल प्रसाद और मनिहारी दुकानें जलमग्न हो गयी है. जिससे दुकानदारों को हजारों रूपये की क्षति हुई हुई. छिलका पुलिया डूबने के कारण गोला की ओर से आने वाले लोगों को कफी परेशनी हुई. इस मार्ग से पहुंचने वाले श्रद्धालु नया पुल होकर मंदिर पहुंचे और मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा-अर्चना किया.

गुरुवार रात से हो रही है भारी बारिश

दुकानदारों ने बताया कि गुरुवार शाम को हमलोग अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये. इस बीच रात में मूसलाधार बारिश हुई और भैरवी नदी का जलस्तर बढ़ गया. सुबह जब दुकान पहुंचें, तो कई लोगों की दुकानें बह गयी थी. हालांकि कुछ दुकानदार अपने दुकानों से सामानों को समेट कर गये थे. उधर गुरुवार रातभर और शुक्रवार दिनभर झमाझम बारिश होने से भैरवी नदी के साथ-साथ दामोदर नदी का भी जलस्तर बढ़ गया है. जिला प्रशासन और मंदिर न्यास समिति के लोगों ने मंदिर पहुंचने वाले लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की है. उधर शुक्रवार दिनभर क्षेत्र के विभिन्न मार्केट और सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा. जिससे लाखों रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ.

Also Read : लगातार हो रही बारिश के जनजीवन अस्त-व्यस्त, पतरातू डैम में पानी पहुंचा खतरे के निशान के पास, कभी भी खोला जा सकता है फाटक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel