[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ सरना स्थल के पास डोजरिंग का विरोध, उत्पादन ठप

सरना स्थल के पास डोजरिंग का विरोध, उत्पादन ठप

0
सरना स्थल के पास डोजरिंग का विरोध, उत्पादन ठप

रजरप्पा. रजरप्पा परियोजना क्षेत्र में सरना स्थल के समीप डोजरिंग किये जाने को लेकर सोमवार को आदिवासी समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सीसीएल रजरप्पा प्रबंधन द्वारा वेश वर्क शॉप के समीप मशीन से कार्य कराये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने वेश वर्कशॉप के समीप करीब एक घंटे तक प्रदर्शन कर उत्पादन कार्य बाधित कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि सरना स्थल आदिवासी समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है. ऐसे पवित्र स्थल के समीप बिना सहमति के डोजरिंग कराना उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूर्व में ही सीसीएल प्रबंधन को सरना स्थल को अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव (स्टीमेट) सौंपा था, लेकिन इस दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गयी. ग्राम प्रधान प्रयाग मांझी ने कहा कि सरना स्थल को आदिवासी परंपरा के अनुसार विधिवत पूजा-अर्चना कर दूसरे स्थान पर स्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाये, उसके बाद ही किसी प्रकार का कार्य शुरू किया जाये. उन्होंने मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी.उधर, रजरप्पा क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सरना स्थल के संबंध में जानकारी दी गयी है और इसे एसके नगर में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी समुदायों की आस्था और परंपराओं का सम्मान किया जाता है. मामले की जांच कर जनभावनाओं के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel