[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ जेसीबी मशीन और ट्रेकर की टक्कर में दो बाराती की मौत

जेसीबी मशीन और ट्रेकर की टक्कर में दो बाराती की मौत

0
जेसीबी मशीन और ट्रेकर की टक्कर में दो बाराती की मौत

मगनपुर. रामगढ़ – बोकारो मार्ग स्थित संधवय घाटी के समीप रविवार देर रात बारातियों से भरा ट्रेकर वाहन जेसीबी मशीन से टकरा गया. इसमें दो बारातियों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान हिसीमदाग निवासी जितेंद्र कुमार भोक्ता (30 वर्ष) एवं नावाडीह थाना क्षेत्र के मोचरो निवासी भुखल भोक्ता (55 वर्ष) के रूप में की गयी. अखिलेश भोक्ता (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरा ट्रेकर गोला के हिसीमदाग से बोकारो के नावाडीह गांव जा रहा था. इसी बीच, घाटी के समीप ट्रेकर ने जेसीबी मशीन को पीछे से धक्का मार दिया. घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, दोनों की मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों में शोक है. गांव में भी मातम है. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel