[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ मोर्चा के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे विस्थापित

मोर्चा के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे विस्थापित

0
मोर्चा के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे विस्थापित

भुरकुंडा. पीवीयूएनएल से विस्थापित प्रभावित जराद व आरासाह के ग्रामीणों की बैठक जराद ढीपाटोली में हुई. अध्यक्षता कपिल मुंडा ने की. संचालन लालमोहन मुंडा ने किया. बैठक में कहा गया कि उक्त कंपनी में पैसा लेकर बाहरी लोगों की बहाली हो रही है. कोई बोलने वाला नहीं है. कहा कि विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले जब छाई डैम का विरोध किया गया, तो फूट डलवाकर मोर्चा को ही कमजोर कर दिया है. इससे विस्थापितों को काफी नकुसान हुआ है. सांसद या विधायक ने कुछ नहीं बोला. अब मोर्चा फिर से आवाज उठा रहा है, तो इसे एक बार फिर से कमजोर करने की साजिश रची जा रही है. बैठक में यह भी कहा गया कि छाई डैम में केवल चार गांव के आदमी को काम में रखवाने के चक्कर में डैम क्षेत्र के 12 गांव के विस्थापित प्रभावित व अन्य गांव के लोगों को अभी तक रोजगार नहीं मिल सका है. बैठक में बालेश्वर महतो, राहुल कुमार, रोहित कुमार, रमन कुमार, राजनंदन महतो, रवींद्र महतो, कोलेश्वर महतो, लालमोहन मुंडा, अमित कुमार, शिव महतो, रोहित मुंडा उपस्थित थे. सड़क दुर्घटना के 16 घंटे बाद हटाया गया जाम चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के सारूबेड़ा पिटाई मोड़ में बीती रात हुए सड़क दुर्घटना के 16 घंटे बाद जाम हटाया गया. ज्ञात हो कि रविवार देर शाम सड़क पर खराब पड़े एक टेलर में पीछे से बाइक संख्या जेएच 02 बीके-8942 पर सवार नारायण सेठ ने टक्कर मार दिया था. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी थी. इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने आठ बजे रात से चार नंबर-घाटो मार्ग को जाम कर दिया. जिसके कारण सीसीएल व टाटा कंपनी का कोयला ट्रांसपोर्टिग कार्य ठप हो गया था. जाम में दोपहिया वाहनो को भी जाने नहीं दिया जा रहा था. सोमवार को लगभग 12 बजे पुलिस प्रशासन के प्रयास से मुआवजा दिलाकर जाम को हटाया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel