[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पर्व व चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

पर्व व चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

0
पर्व व चुनाव में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

रामगढ़. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ में मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक बोकारो प्रक्षेत्र के माइकल राज एस, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तरी छोटानागपुर हजारीबाग सुनील भास्कर पहुंचे. इस दौरान आइजी व डीआइजी ने एसपी डॉ बिमल कुमार से लोकसभा चुनाव, रामनवमी, ईद व सरहुल की तैयारी पर चर्चा की. बाद में जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पर्व व चुनाव में तैयारी की समीक्षा की. आइजी माइकल राज एस ने सरकार के आदेश के तहत नीतियों को लागू करने काे कहा. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष पर्व व चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया. आइजी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धार्मिक विद्वेष फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने से संबंधित पोस्ट कर अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई करने को कहा. इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. बैठक में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी व चुनाव कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इससे पूर्व, आइजी व डीआइजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel