[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ तोपा में चोरों का बढ़ा आंतक, ग्रामीणों में भय

तोपा में चोरों का बढ़ा आंतक, ग्रामीणों में भय

0
तोपा में चोरों का बढ़ा आंतक, ग्रामीणों में भय

कुजू. कुजू में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. दो-तीन पहले चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में असफल रहे. चोर तोपा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक तोपा शाखा की दीवार में लगे फैन को उखाड़ कर अंदर घुसे. लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. चोरों ने टाइमर मशीन, फैन व तीन ताले को तोड़ दिया. सीसीटीवी कैमरे के तार को काट कर चलते गये. बैंक प्रबंधक ने कुजू पुलिस को सूचना दी. रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडेय ने बैंक कर्मियों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इधर, लोगों ने बताया कि तोपा में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. पुलिस को तोपा में रोजाना पेट्रोलिंग की जरूरत है. इधर, पिछले दिन अरुण जनरल स्टोर एवं होटल में दरवाजा तोड़ कर नकद पांच हजार सहित खाने के सामान की चोरी कर ली. साहू जनरल स्टोर का ताला तोड़ कर नकद एवं फ्रिज में रखे खाने के सामान की चोरी, सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सहदेव मांझी की बी टाइप कॉलोनी में ताला तोड़ कर पंखा, वाशिंग मशीन, टीवी, गुड़िया जनरल स्टोर का ताला तोड़ कर करीब 70 हजार के सामान ले गये. गुप्ता मोबाइल दुकान, यूनुस होटल, अजय फाइबर प्लास्टिक शॉप, अजय मेहता की गाड़ी की बैटरी की चोरी कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel