[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ महिला से चेन छिनतई, बाइक छोड़कर फरार हुए अपराधी

महिला से चेन छिनतई, बाइक छोड़कर फरार हुए अपराधी

0
महिला से चेन छिनतई, बाइक छोड़कर फरार हुए अपराधी

फोटो: 9 घाटों 2 सीसी टीवी में कैद अपराधियों कि तस्वीर घाटोटांड़. वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना हुई. घटना सुबह करीब 10:00 बजे की है. पीड़िता प्रमिला सतपति (46 वर्ष), पति स्वर्णदा प्रसाद त्रिपाठी ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी पत्नी जगन्नाथ मंदिर में पूजा कर अपने क्वार्टर लौट रही थीं. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या जेएच 01 इएन-1051) पर सवार दो युवक लगातार उनका पीछा कर रहे थे. हाउसिंग कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास पहुंचते ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जबरदस्ती महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये. पीड़िता का आरोप है कि घटना से पूर्व अपराधियों द्वारा उसकी रेकी की जा रही थी, जिसके कुछ फोटो एवं वीडियो बहुत सीसी टीवी में कैद हुए हैं. बाद में जानकारी मिली कि छिनतई में प्रयुक्त बाइक स्टेट बैंक घाटोटांड़ शाखा के समीप खड़ी है. सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष टाटा सिक्योरिटी के साथ मौके पर पहुंचा और बाइक के पास मौजूद युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गये. मौके से एक थैला बरामद किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन पत्र, इंश्योरेंस दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी मिली.इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और बरामद कागजात को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध फोटो, वीडियो फुटेज और दस्तावेजों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel