गिद्दी. भाकपा -माले ने मंगलवार को रैलीगढ़ा स्थित पार्टी कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि मनायी. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. भाकपा -माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य आरडी मांझी ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया गया था. उनके आदर्श व विचार मौजूदा समय में समाज को नयी दिशा देने का कार्य कर रहे हैं. आदिवासी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले नौ से लेकर 30 जून तक झारखंड में जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए अभियान चलाया जायेगा. भाकपा -माले के प्रदेश कमेटी सदस्य राजेंद्र गोप ने कहा कि बिरसा मुंडा का उलगुलान आज भी शोषण, अन्याय और दमन के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है. उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए जनता को संगठित होकर संघर्ष करना होगा. इस अवसर पर शहीद अंसारी, सुंदरलाल बेदिया, उमेश राम, जगदीश महतो, उमेश बेदिया, गोदन महतो, यूनुस अंसारी, तापेश्वर करमाली, तुलसी हांसदा, खेमलाल महतो, दुर्गा शर्मा उपस्थित थे.