[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन बना काल, कोयला खोदने के दौरान चार लोगों की मौत

रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन बना काल, कोयला खोदने के दौरान चार लोगों की मौत

0
रामगढ़ के अरगड्डा में अवैध खनन बना काल, कोयला खोदने के दौरान चार लोगों की मौत
रामगढ़ के अरगड्डा में घटनास्थल पर मौजूद भीड़. फोटो: प्रभात खबर

गिद्दी से अजय कुमार की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में शनिवार को अवैध कोयला खनन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ. खदान के अंदर ऑक्सीजन की कमी और संभावित गैस रिसाव के कारण चार लोगों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं अवैध खनन पर प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

सुबह खदान में गये थे चार युवक

जानकारी के अनुसार, टोंगी गांव के रहने वाले देवा और डब्ल्यू शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदान के अंदर गये थे. इसके कुछ देर बाद सिरका बुथबाजार के किशोर और आशीष भी उसी माइंस में प्रवेश कर गये. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद कुजू पुलिस और नयीसराय माइंस रेस्क्यू की टीम सुबह करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर अग्निशामक वाहन और मेडिकल टीम को भी तैनात किया गया. रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चारों युवकों को खदान से बाहर निकाला गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खदान से बाहर निकालने के बाद सभी को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ऑक्सीजन की कमी या गैस रिसाव

नयीसराय माइंस रेस्क्यू टीम के सदस्य विकास कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में खदान के अंदर ऑक्सीजन की कमी हादसे का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है. हालांकि स्थानीय लोगों और कुछ जानकारों का कहना है कि गैस रिसाव की वजह से भी चारों युवक अचेत हो सकते हैं. वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल में 14 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

अवैध खनन पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक घटना ने कोयलांचल क्षेत्र में जारी अवैध खनन की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद पुलिस, प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का मानना है कि यदि समय रहते अवैध खनन पर सख्ती नहीं की गयी, तो ऐसे हादसे आगे भी कई परिवारों को उजाड़ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में जल संसाधन विभाग के सात लेखा कर्मियों का तबादला, एक जिले के भीतर ही स्थानांतरण पर उठे सवाल

Previous article मुजफ्फरपुर: बड़ी वारदात से पहले अवैध हथियार, कारतूस व भारी मात्रा में शराब के साथ बदमाश गिरफ्तार
Next article 8वें वेतन आयोग के नियमों को मिली मंजूरी, ₹15,000 की बेसिक सैलरी सीधे होगी ₹45,000 ? समझें पूरा गणित
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel