[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ मजदूरों के हित व अधिकार की लड़ाई लड़ती है एजेकेएसएस : चंद्रप्रकाश चौधरी

मजदूरों के हित व अधिकार की लड़ाई लड़ती है एजेकेएसएस : चंद्रप्रकाश चौधरी

0
मजदूरों के हित व अधिकार की लड़ाई लड़ती है एजेकेएसएस : चंद्रप्रकाश चौधरी

एजेकेएसएस का केंद्रीय कार्य समिति की बैठक नोट : महत्वपूर्ण खबर फोटो फाइल 16 चितरपुर डी – कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि व अन्य :- बैठक में सीसीएल के कई क्षेत्रों से शामिल हुए प्रतिनिधि :- जुलाई माह में केंद्रीय अधिवेशन कराने का निर्णय रजरप्पा. रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ का एक दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि एजेकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष सह बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, संघ के महासचिव सतीश सिन्हा शामिल हुए. सांसद श्री चौधरी ने कहा कि एजेकेएसएस हमेशा मजदूरों के हित में कार्य करते आ रही है. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जरूरत पड़ने पर मजदूरों के हक व अधिकार के लिए आंदोलन किया जायेगा. केंद्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि मजदूरों को उनका हक व अधिकार दिलाने में एजेकेएसएस प्राथमिकता के साथ कार्य करता है. मजदूरों की समस्याओं को दूर करना ही एजेकेएसएस का उद्देश्य है. उन्होंने संघ की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान बढ़ाने का निर्देश दिया. विधायक श्री महतो ने कहा कि मजदूरों को जब भी कोई समस्या होती है, तो सबसे पहले उनका साथ देने के लिए एजेकेएसएस खड़ी होती है. बैठक के दौरान एजेकेएसएस का केंद्रीय महाधिवेशन जुलाई माह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष रवींद्र प्रसाद वर्मा एवं संचालन हरि रत्नम साहू ने किया. मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार, किशुन महतो, नान्हू सिंह, रमेश प्रसाद, हरेंद्र सिंह, भजनलाल महतो, संजय मिश्रा, बिजय बेदिया, सुरेश महतो, सुजीत गुप्ता, रामचंद्र प्रजापति , तेजनाथ महतो, अरविंद साहू, सन्नी कुमार, रोहित रंजन, राजेश महतो, बुंदेलिया कुमार, दुबराज महतो सहित कई मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेश राम, युगल किशोर, शोभा बड़ाइक, रसिक तांती, राजेंद्र महतो, किशुनलाल साव, भानुप्रकाश चौधरी, बसंत महतो, शिवशंकर महतो, प्रमोद तिवारी, कुलदीप महतो का सराहनीय योगदान रहा. सीसीएल के इन क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधि रजरप्पा स्थित ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एजेकेएसएस की बैठक में बड़का सयाल, कुजू, अरगड्डा, हजारीबाग, केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना, सीसीएल मुख्यालय, कथारा, एनके एरिया, बीएंडके एरिया, आम्रपाली, ढोरी व रजरप्पा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel