[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ पांच दिन में पुलिस ने सुलझाया टर्बो ट्रक चोरी कांड, लोहरदगा से आरोपी गिरफ्तार

पांच दिन में पुलिस ने सुलझाया टर्बो ट्रक चोरी कांड, लोहरदगा से आरोपी गिरफ्तार

0
पांच दिन में पुलिस ने सुलझाया टर्बो ट्रक चोरी कांड, लोहरदगा से आरोपी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, पतरातू (रामगढ़) पतरातू थाना क्षेत्र के तालाताड़ से चोरी हुए टर्बो ट्रक मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरी किया गया वाहन भी बरामद कर लिया है. इस मामले का खुलासा मंगलवार को एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में किया. उन्होंने बताया कि सौंदा बस्ती निवासी शुभम कुमार के ट्रक (जेएच 02 एजी-3165) की चोरी 13 मई की रात तालाताड़ से हो गयी थी. इस संबंध में पतरातू थाना में मामला दर्ज किया गया था. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 मई को लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ क्षेत्र में छापेमारी की. इस दौरान ट्रक चोरी कर ले जाने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी के ट्रक को भी बरामद कर लिया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान लोहरदगा थाना क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ला निवासी कासिम अंसारी (58 वर्ष) के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस कार्रवाई में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा के अलावा इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी शिव लाल गुप्ता, एएसआइ अफजल हुसैन, सुजीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel