[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ सिरका परियोजना के दो कोयला स्टॉक में लगी आग, सीसीएल को नुकसान

सिरका परियोजना के दो कोयला स्टॉक में लगी आग, सीसीएल को नुकसान

0
सिरका परियोजना के दो कोयला स्टॉक में लगी आग, सीसीएल को नुकसान

गिद्दी. सिरका परियोजना के दो कोयला स्टॉक में पिछले कुछ दिनों से आग लगी हुई है. प्रबंधन आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहा है, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है. इससे सीसीएल को आर्थिक नुकसान हो रहा है. इससे मजदूरों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी है. सिरका परियोजना की चार व छह नंबर कोयला स्टॉक में आग लग गयी है. दोनों स्टॉक में लाखों टन कोयला है. मजदूरों ने बताया कि काफी कोयला जल गया है. लगातार धुआं उठ रहा है. आग पर काबू पाने के लिए प्रबंधन पानी डाल रहा है. डोजरिंग भी की जा रही है. जानकार मजदूरों का कहना है कि वर्तमान में जहां कोयला का उत्पादन हो रहा है, वहां पहले भूमिगत खदानें संचालित थीं. विशेषज्ञों के अनुसार, जमीन के नीचे पहले से मौजूद आग और गर्म गैसों के कारण यहां से उत्पादित कोयला सामान्य से अधिक गर्म होता है. यही कारण है कि कोयला स्टॉक में स्वत: आग लग जा रही है. यह परियोजना अब फायर प्रोजेक्ट के रूप में जानी जाती है. सिरका कोलियरी प्रबंधन का कहना है कि दोनों कोयला स्टॉक में लगी आग पर जल्द काबू पा लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel