[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रामगढ़ सारूबेड़ा में सीसीएल की बंद पड़ी खदान में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत

सारूबेड़ा में सीसीएल की बंद पड़ी खदान में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत

0
सारूबेड़ा में सीसीएल की बंद पड़ी खदान में डूबने से 27 वर्षीय युवक की मौत

चैनपुर. वेस्ट बोकारो ओपी अंतर्गत सारूबेड़ा स्थित सीसीएल की बंद पड़ी खदान में डूबने से लईयो निवासी शिवम कुमार मिश्रा (27)की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार युवक बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से अपने घर से लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी थी. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. मृतक के पिता सीसीएलकर्मी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि उनका पुत्र शिवम कुमार मिश्रा बसंतपुर केबीपी परियोजना में कार्यरत था. इधर एक सप्ताह से डयूटी नहीं जा रहा था. वह बुधवार दोपहर को घर से गायब था. सारूबेड़ा के बंद पड़ी खदान में उसे मृत अवस्था में पाया गया. वह बुधवार दोपहर को अपने घर से बाइक से खदान के पास पहुंचा. बाइक पर कपड़ा उताकर रख दिया. बाइक पर ही वह अपना मोबाइल रखकर खदान में नहाने चला गया. परिजन को बाइक पर उसका कपड़ा व मोबाइल मिला. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेज दिया. वही घटना की सूचना पर खदान के पास शव देखने के लिये स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel