[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू युवक पर दुष्कर्म व वीडियो बना वायरल करने का आरोप

युवक पर दुष्कर्म व वीडियो बना वायरल करने का आरोप

0
युवक पर दुष्कर्म व वीडियो बना वायरल करने का आरोप

पीड़िता ने सदर थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी गुमला. शहरी क्षेत्र की एक युवती के साथ एक युवक पर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बना कर उसे वायरल करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता और उसके परिजनों ने सदर थाना गुमला में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुटने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने पहले युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया. आरोप है कि बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करता रहा और उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा. भय और सामाजिक बदनामी के डर से युवती लंबे समय तक चुप रही. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कथित रूप से वीडियो को कुछ लोगों के बीच साझा भी कर दिया, जिससे मामला उजागर हुआ. इसके बाद पीड़िता ने साहस जुटा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. परिवार के सदस्यों ने तुरंत थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी. घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिजन सदमे में हैं. परिजन दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी तथा उसे हरसंभव कानूनी और मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा. प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री को साझा न करें और कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel