[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू हर खेत तक पहुंचेगा पानी : विधायक

हर खेत तक पहुंचेगा पानी : विधायक

0
हर खेत तक पहुंचेगा पानी : विधायक

कोसियारा–परता व रानाडी अधौरा माइनर का शिलान्यास

प्रतिनिधि, हैदरनगर

हुसैनाबाद–हरिहरगंज विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने सोमवार को कोसियारा–परता एवं रानाडी अधौरा माइनर नहर के मरम्मत व निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि इस बार माइनर का पानी क्षेत्र के हर किसान के खेत तक पहुंचेगा और सिंचाई की समस्या दूर होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष शमीम खां, जबकि मंच संचालन अनुमंडल अध्यक्ष खुर्शीद अहमद ने किया. शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराये जा रहे हैं. नहर का निर्माण पूरा होने से सभी जाति, धर्म और समुदाय के लोगों को लाभ मिलेगा. विधायक ने कहा कि हुसैनाबाद में सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क के क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जा रहे हैं. हैदरनगर बाजार सहित जवाहर पथ की पक्की सड़क तथा दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य विधायक कोटे से कराया जायेगा, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि मुख्य नहर से निकलने वाली नौ माइनर नहरों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता पर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में आज कोसियारा–परता और रानाडी अधौरा माइनर का शिलान्यास किया गया है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के 80 गांवों में सड़क व नाली निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है, जो जल्द धरातल पर दिखेगा। उन्होंने जनता से नहर मरम्मत कार्य में सहयोग करने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel