[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू हिट एंड रन मामले में दो युवक गिरफ्तार

हिट एंड रन मामले में दो युवक गिरफ्तार

0
हिट एंड रन मामले में दो युवक गिरफ्तार

मेदिनीननगर. उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने पलामू जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में मोहम्मदगंज के लव कुमार व भजनिया का प्रिंस कुमार का नाम शामिल है. इन दोनों को नोएडा क्षेत्र में हिट एंड रन मामला के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर 48 घंटा के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पिछले रविवार को नोयडा के सेक्टर 53 के कंचन जंघा अपार्टमेंटस के समीप ऑडी पर सवार युवकों ने एक बुजुर्ग को धक्का मार दिया था. गाड़ी लव कुमार चला रहा था .जबकि प्रिंस साथ में बैठा था. वाहन के धक्के से बुजुर्ग की मौत हो गयी थी. घटना की जानकारी मिलने पर नोयडा पुलिस करीब 150 सीसीटीबी फुटेज के आधार पर ऑडी कार ( एच आर 26 डीके 5097) का लोकेशन खंगाला.वाहन कहां से चला था, इसका लोकेशन व गाड़ी के नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक प्रमोद कुमार सिंह का नाम पता चला . प्रमोद कुमार सिंह भी मोहम्मदगंज का रहने वाला बताया गया .गाड़ी को नयी दिल्ली के किदवई नगर से जब्त किया गया. गाड़ी मालिक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी गाड़ी लव कुमार व प्रिंस कुमार घटना के दिन ले गये थे . पुलिस ने गाड़ी मालिक के बयान के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है .गाड़ी मालिक एक कारोबारी है .पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है की किस मकसद से दोनों युवक यहां पहुंचे थे .बताया जाता है की दोनों ऑडी कार से नोएडा में मौज मस्ती के लिये पहुंचे थे इस बीच यह घटना हुई .घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई . पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को सड़क किनारे लगे अन्य तकनीकी के सहारे उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि दोनों युवक नई दिल्ली में काम की तलाश में अपने परिचितों के बुलावा पर पहुंचे हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel