[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पांच वर्षों के कार्यकाल से प्रभावित है निगम की जनता : भानु

पांच वर्षों के कार्यकाल से प्रभावित है निगम की जनता : भानु

0
पांच वर्षों के कार्यकाल से प्रभावित है निगम की जनता : भानु

मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के चुनावी कार्यालय का उदघाटन मेदिनीनगर. नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर का चैनपुर, रेड़मा व बैरिया चौक पर चुनावी कार्यालय का उदघाटन भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह चुनाव प्रभारी भानु प्रताप शाही ने किया. मौके पर श्री शाही ने कहा कि चुनावी कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी है. पार्टी कार्यकर्ता जोश के साथ लगे हुए है. मेदिनीनगर नगर निगम बनने के बाद मेयर अरुणा शंकर ने पांच वर्षों के कार्यकाल काफी बेहतर रहा. उन्होंने शहर की खुबसूरती के साथ स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम किया है. आमलोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर रही है. उन्होंने हमेशा जनता के बीच रहने का काम किया है. इस चुनाव में मतदाता पूर्व के चुनाव से भी ज्यादा मत से विजयी बनाने का काम करेंगे.पूर्व विधायक श्री शाही ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनता का भरपूर समर्थन देखने को मिल रहा है. निगम क्षेत्र की जनता शांति व विकास चाहती है. बुद्धिजीवी, व्यवसायी, युवा, महिलाएं सहित सभी वर्ग के मतदाता अरुणा शंकर को समर्थन देने के प्रति उत्साहित दिख रहे है. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी,चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर,अविनाश वर्मा, चंदू गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel