[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : वनरक्षी

विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : वनरक्षी

0
विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध : वनरक्षी

भरनो में हाथियों का उत्पात, वन विभाग ने लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को किया सतर्क भरनो. प्रखंड अंतर्गत अमलीया-रायकेरा जंगल में तीन हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथी जंगल से निकल कर जंगल से सटे गांवों में प्रवेश कर ग्रामीणों के घरों व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हाथियों के उत्पात से क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं और जानमाल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है. हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग गुमला की टीम वनरक्षी अकील अहमद के नेतृत्व में समसेरा, करंजटोली, रायकेरा, बनटोली गांव पहुंची. टीम ने गांव में लाउडस्पीकर के माध्यम से हाथियों की उपस्थिति की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. वनरक्षी अकील अहमद ने बताया कि वन प्रमंडल गुमला के निर्देशानुसार विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि रायकेरा सब बीट क्षेत्र में हाथियों के निकलने वाले संभावित इलाकों में वन विभाग की टीम द्वारा लगातार रात्रि गश्ती की जा रही है. गश्ती के दौरान कुछ ग्रामीण रात में रायकेरा की ओर जंगल मार्ग से बाइक पर जा रहे थे, जिन्हें रोक कर हाथियों की मौजूदगी की जानकारी दी गयी और सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की सलाह दी गयी. इस दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए उनके बीच टॉर्च व पटाखा वितरण किया गया. वनरक्षी अकील अहमद ने बताया कि 19 फरवरी को समसेरा करंजटोली गांव के समीप वन विभाग द्वारा कैंप लगा कर हाथी प्रभावित ग्रामीणों से आवेदन लिया जायेगा, ताकि क्षति का आकलन कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सके. कसीरा में हाथी ने तोड़ा घर, खाये अनाज गुमला. प्रखंड के कसीरा मंगनाटोली में बुधवार की शाम सात बजे एक हाथी कसीरा जंगल की तरफ से आया और हरिचंद्र उरांव का घर को तोड़ते हुए दो बोरा गेहूं और दो बोरा धान खाकर बरटोली करौंदा की तरफ निकल गया. हाथी आने की भनक पर घर से सभी लोग भाग कर अपनी जान बचायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel