[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा नही लें : लक्ष्मीनारायण

प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा नही लें : लक्ष्मीनारायण

0
प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा नही लें : लक्ष्मीनारायण

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम के रविवार को चैनपुर प्रखंड के महुगांवा, खुटार, पतरिया, बरांव, हरिनामाड़ एवं ओडनार गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान किसानों एवं ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति केंद्रों द्वारा सैकड़ों किसानों का धान खरीद लिये जाने के बावजूद अभी तक आवश्यक प्रक्रिया पूरी नही की गयी और न ही किसानों को भुगतान प्राप्त हुआ है. किसानों ने चिंता है कि 15 जून के बाद खरीफ फसलों की बुआई का समय शुरू हो जायेगा, लेकिन भुगतान नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

भुगतान में देरी होने से होती है परेशानी

तिवारीश्री ने कहा कि किसानों की मेहनत और पसीने की कमाई को महीनों तक रोककर रखना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. किसान पूरे वर्ष कठिन परिश्रम कर फसल तैयार करते है और उपज बेचने के बाद उसे उम्मीद रहती है कि समय पर भुगतान मिलेगा. जिससे वह अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर सके तथा आगामी कृषि कार्यों की तैयारी कर सके. लेकिन धान खरीद लिये जाने के बाद भी किसानों को उनके हक़ का पैसा नहीं मिलना प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि बुआई का समय निकट है, किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की व्यवस्था करनी है. ऐसे समय में भुगतान में हो रही देरी किसानों की परेशानियों को और बढ़ा रही है. प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अविलंब किसानों का लंबित भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी आजीविका प्रभावित न हो.

ग्रामीणों एवं किसानों से संवाद के दौरान यह निर्णय लिया गया कि किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार की सुबह 11 बजे पलामू डीसी से मुलाकात कर लंबित भुगतान की समस्या से अवगत कराया जायेगा. साथ ही शीघ्र समाधान की मांग किया जायेगा. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार पांडेय, रामलाल चौरसिया, श्यामलाल चौरसिया, लाल बहादुर चौरसिया, सुनील कुमार चौरसिया, अलख चौरसिया, संतोष कुमार चौरसिया, रूद्रेश तिवारी, अजीत कुमार तिवारी, सच्चिदानंद तिवारी, शत्रुघ्न तिवारी, दीपक तिवारी, गुड्डू खान, सुनील कुमार गोस्वामी, नंदू साह, लव कुमार राम, कमलाकांत पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, अलियार पांडेय, निरंजन कुमार पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel