[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू दसवीं के छात्र व नर्स ने की आत्महत्या

दसवीं के छात्र व नर्स ने की आत्महत्या

0
दसवीं के छात्र व नर्स ने की आत्महत्या

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में किराये के मकान में रहने वाले दसवीं के एक छात्र ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि छात्र बारालोटा के एक निजी स्कूल में पढ़ता था. घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर गये थे. वह कमरे में अकेला था. उसके दोस्त उसे ट्यूशन पढ़ने के लिए लेने गये, तब घटना का पता चला. उसने आत्महत्या क्यों की, कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनुबंध पर कार्यरत नर्स प्रीति कुमारी (27 वर्ष) ने बुधवार की देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रीति ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी. उसके पति व ससुराल वाले उसे दहेज के खातिर लगातार प्रताड़ित करते थे. जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel