[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू 44.6 डिग्री पहुंचा तापमान, लू और जल संकट ने बढ़ायी परेशानी

44.6 डिग्री पहुंचा तापमान, लू और जल संकट ने बढ़ायी परेशानी

0
44.6 डिग्री पहुंचा तापमान, लू और जल संकट ने बढ़ायी परेशानी

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पलामू का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में पलामू का तापमान शनिवार को 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तापमान में अचानक बढोतरी होने से आमलोग गर्म हवा और तेज धूप से झुलस रहे हैं. पिछले 15 दिनों से जिले में लगातार भीषण गरमी का असर बना हुआ है. सुबह आठ बजे के बाद ही धूप तेज हो जाती है और गर्म हवा चलना शुरू हो जाती है. इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को तापमान 43.4 डिग्री, बुधवार को 42.8 डिग्री, गुरुवार को 43.2 डिग्री और शुक्रवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शनिवार को तापमान बढ़कर 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लू का असर समान रूप से महसूस किया जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. कई इलाकों में पानी की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है. ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी नदियां सूख गयी हैं. पलामू की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोयल नदी भी सूखने के कगार पर पहुंच गयी है. इससे शहर में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गयी है.मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है. अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. बुखार, सर्दी और खांसी से पीड़ित मरीज अधिक पहुंच रहे हैं. इसका असर बच्चों पर अधिक देखा जा रहा है. चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.तेज गरमी के कारण लोग तौलिया और कपड़े से चेहरा ढककर घर से निकलने को मजबूर हैं. स्कूली बच्चों, मजदूरों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. यदि तापमान में कमी नहीं आयी तो आने वाले दिनों में जल संकट और गंभीर हो सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel