[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू .तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

.तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

0
.तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत अंक लाकर बनी स्कूल टॉपर

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के 12 वीं के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय व कला संकाय के 39 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. कला संकाय के छह विद्यार्थियों में तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही. शेष पांच विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. तेजस्विनी प्रकाश 97 प्रतिशत के साथ ऑक्सफोर्ड की टॉपर रही. इसके अलावा खुशी पांडेय व सलोनी कुमारी 94.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान, जबकि वाणिज्य संकाय में शैल्वी कुमारी व प्रतीक्षा प्रभात ने 93 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही. विज्ञान संकाय में सलोनी कुमारी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही. विज्ञान संकाय में 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 14 है. जबकि 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 13 है. वाणिज्य संकाय में शैल्वी कुमारी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही. वाणिज्य संकाय में छह विद्यार्थी शामिल हुए. जिसमें सभी विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया.विद्यालय के निदेशक डॉ एसबीपी मेहता ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दिया. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय का चौथा बैच़ है. जिन्होंने सफलता का परचम लहराया. विद्यालय के प्राचार्य डॉ विजिश तिलक ने परीक्षाफल पर संतोष जाहिर की. सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ देकर कहा कि-विद्यार्थियों का बेहतर परीक्षाफल विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अभिभावकों व शिक्षकों के सहयोग को जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel