[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारी गयी किशोरी

चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारी गयी किशोरी

0
चार घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस की सूझबूझ से सुरक्षित उतारी गयी किशोरी

प्रतिनिधि, डुमरी(गुमला) डुमरी प्रखंड में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक 16 वर्षीय किशोरी अपने पसंद के युवक से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गयी. बताया जा रहा है कि किशोरी जिस युवक से विवाह करना चाहती थी, उसके लिए परिजनों ने सहमति नहीं दी थी. इस बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी सुबह-सुबह टावर पर चढ़ गयी और वहां से लगातार चिल्लाकर अपनी मांग दोहराने लगी. स्थिति उस समय और गंभीर हो गयी, जब उसने टावर पर ही फांसी का फंदा तैयार कर लिया और आत्महत्या की कोशिश करने लगी. यह खौफनाक दृश्य देख कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और लोग उसे नीचे उतरने के लिए मनाने लगे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. घटना की सूचना मिलते डुमरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए काफी संयम और धैर्य के साथ किशोरी को समझाने का प्रयास किया. करीब तीन से चार घंटे तक किशोरी टावर पर ही डटी रही, जिससे चिल्लाते-चिल्लाते उसका गला भी बैठ गया था. इस दौरान डुमरी थाना के एसआइ मनोज कुमार ने मोर्चे को संभाला और लगातार उससे बातचीत की. उन्होंने किशोरी को शांत रहने, उसके उज्ज्वल भविष्य और परिवार की दुहाई दी. पुलिस की काफी समझाइश के बाद आखिरकार किशोरी मान गयी और सुरक्षित नीचे उतर आयी, जिससे प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली. टावर से सुरक्षित उतरने के बाद पुलिस अधिकारियों, ग्रामीणों और परिजनों ने किशोरी को दुलारते हुए समझाया कि वह अभी नाबालिग है और कानूनन उसकी शादी की उम्र नहीं हुई है. लोगों ने उसे ढाढस बंधाया कि बालिग होने के बाद वह अपने जीवन के फैसले लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र होगी. इस आश्वासन और समझाने के बाद किशोरी शांत हुई और अपने परिजनों के साथ घर लौट गयी. बहरहाल इस हाई वोल्टेज ड्रामा की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel