[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू संन्यास लेने की बात भ्रामक, पार्टी तय करेगी मेरी भूमिका : रामचंद्र चंद्रवंशी

संन्यास लेने की बात भ्रामक, पार्टी तय करेगी मेरी भूमिका : रामचंद्र चंद्रवंशी

0
संन्यास लेने की बात भ्रामक, पार्टी तय करेगी मेरी भूमिका : रामचंद्र चंद्रवंशी

विश्रामपुर. नावाडीह कला स्थित आरसीआइटी कॉलेज के सभागार में प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की बात भ्रामक है. मेरी बातों को गलत तरीके से समझा गया और उसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. मैं एक अनुशासित पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी का आदेश ही मेरे लिए सर्वोपरि है. मेरा राजनीतिक भविष्य पार्टी नेतृत्व तय करेगा. पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन करूंगा. अगर पार्टी ने चुनाव लड़ने का आदेश दिया, तो चुनाव भी लडूंगा. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलने के कारण मेरे सैकड़ों कार्यकर्ता आहत हुये हैं. वे सब मुझसे मिले और अपनी भावनाएं व्यक्त की. मैं कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों को आश्वस्त करता हूं कि हमेशा आपके साथ खड़ा हूं.आप ही के बल पर चार बार विधायक बना और दो बार मंत्री बना हूं. कार्यकर्ता ही मेरी राजनीतिक शक्ति हैं. उनके बिना मेरा राजनीतिक जीवन अधूरा है. कभी किसी कारणवश मैं व्यक्तिगत रूप से आपके पास नहीं पहुंच पाया तो मेरे पुत्र डा ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहेंगे. वे भी मेरी तरह ही आपकी भावनाओं और समर्थन का पूरा सम्मान करेंगे. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि मेरा उद्देश्य पार्टी और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा करना रहा है. मेरा पूरा ध्यान पार्टी के अनुशासन व कार्यकर्ताओं के समर्थन पर रहा है.इसलिए गलतफहमियों को पीछे छोड़ते हुये पार्टी व समाज की सेवा में जुटे रहना है. कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान व पार्टी की मर्यादा बनाये रखना ही मेरी प्राथमिकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel