[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू सूरज सोनी का शव पहुंचा गांव, हुआ अंतिम संस्कार

सूरज सोनी का शव पहुंचा गांव, हुआ अंतिम संस्कार

0
सूरज सोनी का शव पहुंचा गांव, हुआ अंतिम संस्कार

मोहम्मदगंज. स्वर्ण व्यवसायी 30 वर्षीय विश्वजीत उर्फ सूरज सोनी की बाइक के धक्के से मौत हो गयी. मृतक सूरज व्यवसायी विनोद सोनी का एकलौता पुत्र था. मालूम हो कि बुधवार की देर शाम लेस्लीगंज में सड़क किनारे बाइक सवार ने सूरज को धक्का मार दिया था, जिससे इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. मेदिनीनगर एमएमसीएच में गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद दोपहर सूरज का शव उसके गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. सैकड़ों की संख्या में लोग शव देखने पहुंचे. लोगों का कहना था कि वह एक मिलनसार व मृदुभाषी स्वभाव का था. उसके निधन से लोग काफी मर्माहत है. इस घटना से गांव के लोग काफी दुखित है. दाह संस्कार कोयल नदी तट पर किया गया. मुखाग्नि मृतक के पिता विनोद सोनी ने दिया. बताया गया कि सूरज के पिता मोहम्मदगंज के प्रतिष्ठित व्यवसायी है. मृतक सूरज की शादी एक वर्ष पूर्व लेस्लीगंज नंदकिशोर सोनी की पुत्री से हुई थी. दुर्घटना के एक दिन पूर्व लेस्लीगंज स्थित ससुराल पत्नी के साथ गया था. ससुराल में चैत्र छठ होना था. बुधवार की देर शाम लेस्लीगंज प्रखंड कार्यालय के समीप रिश्तेदार से मिलने जा रहा था. इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel