[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू Palamu: 11वीं की परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राओं ने एमके इंटर कालेज पांकी में की तालाबंदी

Palamu: 11वीं की परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राओं ने एमके इंटर कालेज पांकी में की तालाबंदी

0
Palamu: 11वीं की परीक्षा नहीं दे पाए छात्र-छात्राओं ने एमके इंटर कालेज पांकी में की तालाबंदी
कॉलेज में तालाबंदी करते छात्र

पिंटू कुमार सिंह की रिपोर्ट
Palamu: पलामू जिले के पांकी प्रखंड के डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कालेज में सत्र 2025-27 में नामांकित 422 छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में है. यह सभी विद्यार्थी 11वीं की परीक्षा देने से वंचित रह गये. हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया, लेकिन जैक की अनुमति नहीं मिलने के कारण उन विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हो सकी. 11वीं की परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों ने कालेज में तालाबंदी कर दी है. बताया जाता है कि कालेज के मुख्य गेट में पिछले पांच दिनों से ताला बंद कर रखा है. विद्यार्थियों का सिर्फ एक ही मांग है कि उनकी परीक्षा ली जाये. आखिर उन लोगों का क्या कसूर है. प्रावधान के तहत उनलोगों ने शुल्क जमा कर कॉलेज में नामांकन कराया, लेकिन परीक्षा के समय प्रवेश पत्र नहीं मिला तो वे लोग परेशान हो गये.

कॉलेज ने जैक का बताया दोषी

कॉलेज प्रशासन ने झारखंड अधिविद परिषद पर मामले को लटकाये रखने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया. जैक ने भी इस मामले में कॉलेज प्रशासन व शिक्षा विभाग को दोषी ठहराया है. विद्यार्थियों का कहना है कि वे लोग अपने स्तर से भी काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. कॉलेज प्रशासन और विभाग के द्वारा झूठा आश्वासन दिया गया. अपने भविष्य को लेकर चिंतित विद्यार्थियों ने अब आंदोलन का सहारा लिया है. पांकी अंचलाधिकारी को लिखित सूचना देने के बाद विद्यार्थियों ने कॉलेज में बुधवार को ताला जड़ दिया. इसके बाद कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां ठप है.

भाजपा महिला के प्रदेश प्रवक्ता मंजू लता दुबे ने बताया कि विद्यार्थियों की परेशानी कॉलेज प्रशासन व शासी निकाय दोषी है. विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इस मामले को लेकर वह स्वयं जैक अध्यक्ष से मुलाकात की थी. जैक अध्यक्ष ने विशेष परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था. एक सप्ताह पूर्व पलामू डीईओ से मिलकर स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ.

निर्धारित सीट से अधिक लिया गया नामांकन

पांकी के डंडार कला स्थित एमके इंटर कालेज में झारखंड अधिविद परिषद के द्वारा विज्ञान व कला संकाय में विद्यार्थियों के नामांकन के लिए सत्र 2025-27 में 768 सीट निर्धारित किया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने निर्धारित सीट से 422 अधिक विद्यार्थियों का नामांकन लिया. कॉलेज प्रशासन ने बताया है कि सीट बढ़ाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने जैक अध्यक्ष के नाम से एक आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया था. डीईओ की अनुशंसा से ही जैक के द्वारा इंटर कॉलेज में सीट बढ़ाने का आदेश दिया जाता है, लेकिन पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सीट बढ़ाने के लिए अनुशंसा नहीं की. इस तरह निर्धारित सीट से अधिक नामांकित विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. बताया जाता है कि इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ है. जबकि कालेज प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर विद्यार्थियों को रसीद भी दिया है.

ये भी पढ़ें…

डालटनगंज-गढ़वा रोड जंक्शन पर 38 घंटे बाद सुधरा यात्री ट्रेनों का परिचालन, स्टेशनों पर चहल-पहल बढ़ी

डीसी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों को परोसा हलवा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel