[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू सुरक्षित जीवन के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी : डीसी

सुरक्षित जीवन के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी : डीसी

0
सुरक्षित जीवन के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी : डीसी

मेदिनीनगर. सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बुधवार को डीसी शशि रंजन व जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखा कर सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को रवाना किया. डीसी श्री रंजन ने कहा कि नये साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 का आयोजन एक जनवरी से 31 जनवरी तक किया जा रहा है. इस वर्ष के सड़क सुरक्षा सप्ताह का थीम ‘परवाह’ है, जो सड़क पर एक-दूसरे की सुरक्षा और जिम्मेदारी का संदेश है. डीसी श्री रंजन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें. कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है. विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें. तो हेलमेट अवश्य पहनें व पूरी सावधानी बरतें. जीवन मूल्यवान है. सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए यातायात के सभी नियमों का पालन बेहद आवश्यक है. जिला परिवहन पदाधिकारी जितेंद्र यादव ने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जायेगा. रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों पर यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनाये जायेंगे. सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel