[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू रांची-सासाराम ट्रेन नौ घंटे लेट, जीडीआर ट्रेन कैंसिल, रेलवे को लाखों का नुकसान

रांची-सासाराम ट्रेन नौ घंटे लेट, जीडीआर ट्रेन कैंसिल, रेलवे को लाखों का नुकसान

0
रांची-सासाराम ट्रेन नौ घंटे लेट, जीडीआर ट्रेन कैंसिल, रेलवे को लाखों का नुकसान

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

रांची- सासाराम ट्रेन डालटनगंज स्टेशन पर करीब नौ घंटे लेट से पहुंची. डालटनगंज स्टेशन पर पहुंचने का समय रात 8:36 है. जबकि बुधवार को यह ट्रेन सुबह 6:22 मिनट पर आयी है. रांची जाने वाली ट्रेन सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का डालटेनगंज स्टेशन पर समय सुबह 6:15 है. जबकि यह ट्रेन स्टेशन पर दोपहर 1:53 पर आयी है जिससे सुबह में सैकड़ो पैसेंजर यात्री इससे यात्रा नहीं कर पाये. यही हाल रांची से खुलकर सासाराम जाने वाली ट्रेन के साथ भी हुआ. इसके सभी बोगी खाली थे. जिससे रेलवे को लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान हुआ है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय प्रतिदिन डालटनगंज स्टेशन पर रेलवे को करीब 40 हजार राजस्व की प्राप्ति होती है. जो नहीं हुआ. इसी तरह सुबह बरवाडीह से डेहरी ऑन सोन जाने वाली जीडीआर पैसेंजर ट्रेन बुधवार को कैंसिल रहे. जिसके कारण भी यात्री परेशान रहे. अधिकारियों के अनुसार जीडीआर ट्रेन के समय डालटनगंज स्टेशन पर करीब 25 हजार के टिकट की बिक्री होती है. कैंसिल होने के कारण यह राजस्व रेलवे को नहीं मिल पाया. परीक्षा देने जाने के लिए विद्यार्थी सुबह डालटनगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. बरवाडीह से डेहरी जाने वाली ट्रेन सुबह में डालटनगंज से 5:50 बजे खुलती है. यह ट्रेन के जपला पहुंचने का समय सुबह 8.23 बजे है. लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन कैंसिल थी. कई परीक्षार्थी तो डालटनगंज स्टेशन से ही मायूस होकर लौट गये. जो परीक्षार्थी जपला गये वे भी काफी लेट से कॉलेज में परीक्षा देने पहुंच पाये. ट्रेन लेट होने से छात्र काफी नाराज थे. छात्रों का कहना है कि जब पैसेंजर ट्रेन अचानक कैंसिल हो गया. तो बाकी ट्रेन के बारे में क्या कहा जा सकता है. सासाराम – रांची 18635 अप व 18636 डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस पिछले तीन दिनों से सात से आठ घंटे विलंब से चल रही है.

हाथियों के झुंड का रेल पटरी को अवरुद्ध किये जाने के बाद हो रही है परेशानी

डाउन रेल पटरी पर सोमवार को हाथियों के झुंड का रेल पटरी को अवरुद्ध किये जाने के बाद रेल परिचालन बुधवार तक भी सही नहीं हो पाया है. घटना के बाद से ट्रेन लगातार विलंब से चल रही है. सोमवार को हाथी का एक बच्चा ट्रेन से घायल हो गया था. घायल होने के बाद हाथियों का झुंड बचाव में कई घंटे रेल पटरी पर जमा रहा. हालांकि बाद में रेल पटरी के नजदीक हुई घटना स्थल से वनकर्मियों के प्रयास से हाथियों के झुंड को जंगलों में भगा दिया गया है. इसके बाद भी यह ट्रेन इन दिनों लेट चल रही है. विलंब से चलने से ट्रेन के डिब्बे खाली रवाना हो रहे है.यात्री अपना यात्रा इस ट्रेन से फिलहाल स्थगित किये हुए है. बिहार व झारखंड के लिये यह ट्रेन महत्वपूर्ण बतायी जाती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel