[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू कोयल नदी अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग

कोयल नदी अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग

0
कोयल नदी अतिक्रमण का विरोध, कार्रवाई की मांग

मेदिनीनगर. शहर के नावाटोली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने कोयल नदी व छठ घाट का अतिक्रमण करने का प्रयास जारी है. जेसीबी से मिट्टी भर कर उस स्थल को समतल कर चहारदीवारी निर्माण करने की तैयारी चल रही है. सीपीआइ के पलामू जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कोयल नदी व छठ घाट के अतिक्रमण का विरोध किया है. उन्होंने पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त, डीआइजी, डीसी व एसपी से इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग किया है. उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन व पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण भूमि माफिया नदी, नाला और सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद भी भूमि माफिया के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जा रही है. चार माह पूर्व उसी जगह पर 200 फीट लंबा एवं 20 फीट चौड़ा पक्की दीवार खड़ी कर दी गयी थी. भाकपा की टीम ने अतिक्रमण का विरोध किया. इसके बाद कुछ दिनों तक काम रोक दिया गया. पुनः छठ घाट का सीढ़ी को मिट्टी से भरकर समतल किया जा रहा है. जल स्रोतों को अतिक्रमण से बचाना सभी का दायित्व है. सुप्रीम कोर्ट का भी सख्त आदेश है कि किसी भी स्थिति में जल स्रोतों का अतिक्रमण नहीं किया जाना चाहिए. ऐसी स्थिति में प्रशासन को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कोयल नदी व छठ घाट के अतिक्रमण को रोके. साथ ही अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel