[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू योग दिवस पर सभी प्रखंड मुख्यालय में किये जायेंगे कार्यक्रम : डीसी

योग दिवस पर सभी प्रखंड मुख्यालय में किये जायेंगे कार्यक्रम : डीसी

0
योग दिवस पर सभी प्रखंड मुख्यालय में किये जायेंगे कार्यक्रम : डीसी

मेदिनीनगर. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जायेगा. इसकी तैयारी को लेकर डीसी शशिरंजन ने शनिवार को पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रखंड व ग्राम पंचायत मुख्यालय में सुचारू व व्यवस्थित रूप से योग कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हुई. योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गयी. नगर निगम के पदाधिकारियों को योग स्थल की सफाई व्यवस्था, पेयजल व चलंत शौचालय का इंतजाम दुरुस्त करने का निर्देश दिया. योग दिवस की प्रचार -प्रसार पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि योग से हम शारीरिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. योग हमें स्वस्थ बनाता है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करना सुनिश्चित करें. डीसी ने योगा दिवस पर योगाभ्यास में शामिल होने वालों के बीच टी-शर्ट, टोपी वितरण का भी निर्देश दिया. बेहतर योग करनेवालों को योगा डायरी व पहली बार आयोजित ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया. 21 जून को योगाभ्यास का कार्यक्रम स्थानीय शिवाजी मैदान में प्रातः साढ़े छह बजे से होगा. डीसी ने जिला प्रशासन के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ योग समितियां, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, मीडिया कर्मियों, आमजनों सहित सभी जिलेवासियों से योग दिवस कार्यक्रम में अधिक-से-अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. मौके पर पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, सदर एसडीओ सुलोचना मीणा, छतरपुर एसडीओ आशीष गंगवार, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामनारायण कारक, आयुष के डीपीएम डा मृत्युंजय कुमार कुमार मेहता सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel