[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू बिजली की किल्लत से तीन प्रखंड के 100 गांव के उपभोक्ता परेशान

बिजली की किल्लत से तीन प्रखंड के 100 गांव के उपभोक्ता परेशान

0
बिजली की किल्लत से तीन प्रखंड के 100 गांव के उपभोक्ता परेशान

प्रतिनिधि, सतबरवा सतबरवा विद्युत सब स्टेशन से पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती होने के कारण सतबरवा के 10 पंचायत, मेदिनीनगर के चार पंचायत और लेस्लीगंज प्रखंड के दो पंचायत के करीब 100 गांवों के उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान हैं. बिजली आपूर्ति ठप रहने से आमजनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्य, छोटे उद्योग और अस्पताल तक प्रभावित हो रहे हैं. बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी शनिवार सुबह करीब दस बजे से ही बिजली विभाग ने मेंटेनेंस के नाम पर आपूर्ति बंद कर दी. उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग को यह कार्य गर्मी के बाद करना चाहिए था ताकि लोगों को राहत मिल सके. इस कटौती से सतबरवा तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है. डीजल की कमी और बिजली न होने से डॉक्टरों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. किसानों के सिंचाई कार्य रुक गये हैं और छोटे-मोटे उद्योग धंधे भी ठप पड़ गये हैं. भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने आमजनजीवन को असहनीय बना दिया है. चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि धीरज कुमार ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की उदासीनता से जनता त्रस्त है. स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन होगा उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को जनहित को ध्यान में रखते हुए मेंटेनेंस कार्य की योजना बनानी चाहिए थी. इस समय बिजली कटौती ने अस्पताल, किसानों और उद्योगों को गहरी परेशानी में डाल दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel