[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

0
बाइक लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

हुसैनाबाद. पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में हुई बाइक व मोबाइल लूटकांड का उदभेदन कर लिया है. पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी लौटानियां गांव के उज्ज्वल कुमार उपाध्याय ( पिता रमेश उपाध्याय) और वसीम अख्तर (पिता हबीब अंसारी) है. इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीपीओ (आईपीएस) दिव्यांशु शुक्ला ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बीते पांच जून को जपला-नबीनगर नहर मार्ग पर मलवारिया गांव के समीप अज्ञात अपराधियों ने काजी बिगहा निवासी शशिकांत कुमार के साथ मारपीट कर उनकी बाइक और मोबाइल लूट ली थी. घटना के बाद पीड़ित द्वारा अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर दोनों आरोपियों को उनके घर से धर दबोचा. पुलिस ने वसीम अख्तर के घर से लूटी गयी बाइक और उज्ज्वल उपाध्याय के पास से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है.

सुनसान सड़कों को देख राहगीरों को निशाना बनाते थे

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि वे एक ही गांव के रहने वाले हैं. सुनसान सड़कों को देखकर राहगीरों को निशाना बनाने की योजना तैयार करते थे. एसडीपीओ दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि इस लूटकांड की वारदात में दो विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) की संलिप्तता भी सामने आयी है, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है. वहीं, गिरफ्तार दोनों मुख्य बालिग अपराधियों को न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर जेल भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel