[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू जात-पात से ऊपर उठ कर जनता का मिल रहा समर्थन : अरुणा शंकर

जात-पात से ऊपर उठ कर जनता का मिल रहा समर्थन : अरुणा शंकर

0
जात-पात से ऊपर उठ कर जनता का मिल रहा समर्थन : अरुणा शंकर

मेदिनीनगर. नगर निगम चुनाव में सरगर्मी तेज हो गयी है. शुक्रवार को मेदिनीनगर नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने चैनपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 व 35 के विभिन्न मोहल्लों में सघन डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने और आशीर्वाद देने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान अरुणा शंकर ने राजागढ़, दर्जी मुहल्ला, बहेरवा, चैनपुर बाला सिंह रोड, महाबीर मंदिर रोड, कश्यप मुहल्ला, कशोधन मुहल्ला, बिचला मुहल्ला, पूरब मुहल्ला, बालिका विद्यालय रोड, हॉस्पिटल रोड व कर्पूरी चौक सहित कई इलाकों में जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अरुणा शंकर ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रत्येक दिन जनता के लिए समर्पित रही. आपकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रही हूं. विकास की गति को और तेज करना ही मेरा लक्ष्य है. अरुणा शंकर ने कहा कि आपका एक मत शांति और विकास के लिए होगा. मतदाता जागरूक है. किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि आगामी 23 फरवरी को मेरे पक्ष मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाये, ताकि नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों को पूर्ण किया जा सके. जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता शामिल थे. मौके पर शैलेंद्र कुमार शैलू, शशिभूषण पांडेय, पूर्णिमा चंद्रवंशी, रुपेश कुमार, विनय सिंह, लक्ष्मण सोनी, कमलेश सोनी, पंकज चंद्रवंशी, राजकुमार राम, बीरेंद्र पांडेय, रमेश चौधरी, पवन चंद्रवंशी, छोटू गुप्ता, हिमांशु कुमार, उमंग सोनी, रोहित कुमार, मुन्ना सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel