[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पलामू पलामू में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में युवक की मौत 

पलामू में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में युवक की मौत 

0
पलामू में सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में युवक की मौत 
पलामू एक्सीडेंट

पलामू से रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर पंडवा औरंगाबाद एनएच 33 मुख्य मार्ग पर गाड़ीखास (बढ़का भिट्ठा) के पास शनिवार की सुबह करीब आठ बजे स्कॉर्पियो और बुलेट मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में एक वेकती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य दो व्यक्ति घायल हो गए. 

मृतक की पहचान 

इस घटना में पलामू जिला के भाजपा नेता सह पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के करीबी ईश्वरी पांडेय के करीब 33 साल के बड़े बेटे आकाश कुमार पांडेय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. 

मौके पर पहुंची पुलिस 

इस सीधी टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का परखच्चे उड़ गए. इसकी सूचना मिलते ही पंडवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घटना की सूचना मिलते ही पंडवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पंडवा पुलिस ने आकाश पांडेय के अलावा दो अन्य घायलों को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद आकाश कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया. 

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह 

मिली जानकारी के अनुसार, आकाश पांडेय रेहला स्थित ग्रासिम में कार्यरत थे. मेदिनीनगर स्थित अपने आवास से ड्यूटी के लिए निकले थे. ड्यूटी जाने के दौरान वे जैसे ही गाड़ीखास (बढ़काभीठा) के पास पहुंचे. इसी बीच विपरीत दिशा औरंगाबाद की ओर तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो और उनके बुलेट मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई. 

लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी

इस घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र आग की लहर की तरह फैल गई और शोक की लहर दौड़ पड़ी. इसकी सूचना के बाद धीरे-धीरे मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. 

यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 महिलाएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर

Previous article नहीं थम रहा जलवा, 3 दिन बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा पवन सिंह का गाना ‘छिल देबू का’
Next article आप नेता आतिशी ने दिया प्रवेश वर्मा को जवाब, कहा- केजरीवाल के घर की तस्वीरें फर्जी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel